West Bengal Politics: ममता बनर्जी का बड़ा एक्शन, फर्जी हस्ताक्षर मामले में TMC के दो विधायक सस्पेंड
Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने पार्टी में अनुशासन तोड़ने के मामले में बड़ा कदम उठाया है।
फर्जी हस्ताक्षर विवाद को लेकर Trinamool Congress ने अपने दो विधायकों को पार्टी से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।
निलंबन की कार्रवाई उलुबेरिया पूर्व से विधायक ऋतोब्रता बनर्जी और एंटाली से विधायक संदीपन साहा के खिलाफ की गई है।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि आंतरिक प्रस्ताव से जुड़े फर्जी हस्ताक्षरों के आरोप गंभीर हैं और अनुशासनात्मक कार्रवाई जरूरी थी।
इस कार्रवाई के बाद विधायक संदीपन साहा ने पार्टी के भीतर कथित अनियमितताओं को लेकर खुलकर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने दावा किया कि जिन नेताओं की बैठक में मौजूदगी नहीं थी, उनके हस्ताक्षर भी प्रस्ताव में शामिल किए गए।
संदीपन साहा के मुताबिक, यह एक गंभीर प्रशासनिक चूक है और इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व इस पूरे मामले की आंतरिक जांच पर भी विचार कर सकता है।
वहीं, इस निलंबन के बाद तृणमूल कांग्रेस के अंदर सियासी हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

