लखनऊ में प्रशासनिक फेरबदल, 6 PCS अफसरों के तबादले, IAS साहिल सिंह बने SDM सदर

Lucknow News: लखनऊ में शनिवार को जिला प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। साथ ही आईएएस अधिकारी साहिल सिंह को एसडीएम सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी विशाख जी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

IAS साहिल सिंह (बीकेटी से) → SDM सदर

अभिषेक सिंह (प्रयागराज) → SDM सरोजनीनगर

आकाश सिंह (कौशांबी) → SDM मोहनलालगंज

आकाश सिंह (नगर निगम) → SDM बीकेटी

मनोज सिंह (SDM सदर) → SDM मलिहाबाद

अंकित शुक्ला (SDM सरोजनीनगर) → ACM-5

रामदेव → ACM-प्रथम

प्रदीप कुमार → ACM-3

लगातार हो रहे प्रशासनिक बदलाव

लखनऊ में यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब प्रदेश सरकार लगातार प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों की नई तैनाती कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें रामपुर, ललितपुर और लखनऊ समेत कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई थीं।

Also Read: UP में प्रशासनिक फेरबदल, 5 IPS अफसरों के तबादले, ललितपुर, रामपुर और लखनऊ में बदले पुलिस कप्तान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.