पौधारोपण करके बोले जेल अधीक्षक, पृथ्वी को सुरक्षित बनाना हम सबकी जिम्मेदारी

सिद्धार्थनगर: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला कारागार सिद्धार्थनगर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वनों की कटाई जैसी समस्याओं के बीच पेड़ लगाना पृथ्वी को सुरक्षित और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश

जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने कर्मचारियों, बंदियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, पेड़ लगाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस हमें यही याद दिलाता है कि पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका कितनी अहम है।

Plantation in District Jail

बंदियों को दी गई देखभाल की ज़िम्मेदारी

इस मौके पर नीम, आम और कटहल जैसे 50 से ज्यादा पौधे लगाए गए। खास बात यह रही कि हर पौधे की जिम्मेदारी एक-एक बंदी को दी गई, ताकि वे ना सिर्फ उसे लगाएं बल्कि उसकी देखभाल भी करें। यह पहल बंदियों को पर्यावरण संरक्षण का सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

हर्बल गार्डन और सब्जी उद्यान की भी योजना

कार्यक्रम के अंत में सचिन वर्मा ने सभी को यह संकल्प दिलाया कि वे पौधारोपण को एक अभियान की तरह अपनाएंगे और हर पौधे को एक जीवित ज़िम्मेदारी समझकर उसकी देखभाल करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही जेल परिसर में हर्बल गार्डन और सब्जी उद्यान की स्थापना की जाएगी। इसका उद्देश्य न सिर्फ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है, बल्कि जेल में एक सकारात्मक और प्रकृति से जुड़ा वातावरण बनाना भी है।

मौजूद रहे कई अधिकारी

इस अवसर पर प्रभारी कारापाल मुकेश प्रकाश, उप कारापाल अजीत चंद, मुख्य चीफ मंसूर अहमद, प्रभारी अभिषेक कुमार पाण्डेय समेत जेल के कई कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: जाकिर खान

Also Read: अमरनाथ यात्रा में बड़ा बदलाव, इस बार 52 की जगह 38 दिन चलेगी यात्रा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.