Welcome 3 के लिए अक्षय कुमार की बड़ी तैयारी, टीजर के बाद 18 मई को होगा बड़ा धमाका

 Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar की मोस्ट अवेटेड फिल्म Welcome To The Jungle का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
यह पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी Welcome का तीसरा पार्ट है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। मेकर्स ने 15 मई को टीज़र जारी करने के साथ ही एक बड़ा ऐलान भी किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
करीब 1 मिनट 30 सेकेंड के टीज़र में अक्षय कुमार के साथ Paresh Rawal, Suniel Shetty, Tusshar Kapoor, Jacqueline Fernandez, Disha Patani, Arshad Warsi और Shreyas Talpade समेत कई बड़े सितारे नजर आए हैं।
फिल्म में 20 से ज्यादा स्टार्स दिखाई देंगे, जिनकी झलक टीज़र में दी गई है।

Akshay Kumar

18 मई को रिलीज होगा ‘वेलकम’ टाइटल ट्रैक

टीज़र के अंत में बताया गया है कि फिल्म का मशहूर ‘वेलकम’ टाइटल ट्रैक सोमवार, 18 मई को रिलीज किया जाएगा। फ्रेंचाइज़ी के फैंस जानते हैं कि यह गाना पिछली दोनों फिल्मों की जान रहा है, ऐसे में तीसरे पार्ट में भी इसे खास अंदाज़ में पेश किया जाएगा।

डायरेक्शन में बदलाव

जहां फ्रेंचाइज़ी के पहले दो पार्ट्स का निर्देशन Anees Bazmee ने किया था, वहीं इस बार डायरेक्शन की कमान Ahmed Khan ने संभाली है। टीज़र के बाद से ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ हो गई है।

कब होगी रिलीज?

टाइटल ट्रैक की रिलीज डेट सामने आ चुकी है, अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार है। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

माना जा रहा है कि रिलीज से पहले मेकर्स लगातार बड़े सरप्राइज़ देकर फिल्म का बज़ और बढ़ाएंगे।

Also Read: ‘आत्मा तुमने छोड़ दी है, शरीर हम छुड़वाएंगे’, दिलजीत दोसांझ को लॉरेंस गैंग की धमकी, मैनेजर के घर फायरिंग का दावा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.