रे नियो फार्मा लखनऊ में लॉन्च, यूपी समेत उभरते क्षेत्रीय बाजारों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा तक बढ़ाई पहुंच
Lucknow News: फार्मास्युटिकल क्षेत्र की नई पीढ़ी की दिग्गज कंपनी रे नियो फार्मा ने आज नवाबी नगरी लखनऊ से अपनी सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया। कंपनी का मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश और इसके पड़ोसी राज्यों के टियर-II और टियर-III शहरों में उच्च गुणवत्ता वाली और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। लखनऊ में आयोजित एक प्रेस मीट के दौरान कंपनी के नेतृत्व ने क्षेत्रीय विस्तार और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ अपने विजन को साझा किया।

पुरानी और गंभीर बीमारियों पर सीधा फोकस
अमित पाटनी द्वारा स्थापित यह कंपनी हेल्थकेयर और टेक्नोलॉजी के अपने अनुभव को मिलाते हुए 90 से अधिक फॉर्मुलेशन्स पेश कर रही है। इसमें एंटीबायोटिक्स और दर्द प्रबंधन से लेकर एंटी-डायबिटिक, कार्डियक और डर्मेटोलॉजी जैसी गंभीर बीमारियों के आधुनिक उपचार शामिल हैं।
संस्थापक अमित पाटनी ने बताया कि लखनऊ न केवल यूपी, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए एक मेडिकल रेफरल हब है। कंपनी यहां एक मजबूत वितरण नेटवर्क और डॉक्टरों के साथ साझेदारी कर उन क्षेत्रों में दवाएं पहुंचाएगी, जहां विश्वसनीय उपचार की मांग तेजी से बढ़ रही है।
Also Read: भारत-यूएई के बीच हुए कई समझौते, डिफेंस से लेकर शिप रिपेयरिंग तक 5 अरब डॉलर का होगा निवेश

