बोइंग 787 में एक और तकनीकी चूक? DGCA ने एयर इंडिया को फिर से जांच करने को कहा
Sandesh Wahak Digital Desk: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर इंडिया को उसके सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों में रैम एयर टर्बाइन (RAT) प्रणाली की दोबारा जांच करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश खासतौर पर उन विमानों पर लागू होगा, जिनमें हाल ही में पावर कंडीशनिंग मॉड्यूल (PCM) को बदला गया है।
आखिर DGCA को क्यों देना पड़ा ये निर्देश?
DGCA का यह कदम एयर इंडिया के दो बोइंग 787 विमानों में आई हालिया तकनीकी खामियों के बाद उठाया गया है। इन घटनाओं में आपातकालीन पावर सिस्टम यानी RAT की अनपेक्षित तैनाती और ऑटोपायलट सिस्टम की विफलता जैसी गंभीर समस्याएं शामिल थीं।
क्या हुआ था इन उड़ानों में?
- 4 अक्टूबर को अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एयर इंडिया की उड़ान (AI-117) में लैंडिंग से ठीक पहले RAT ऑटोमैटिकली एक्टिव हो गया। हालांकि, पायलटों ने किसी भी गड़बड़ी की सूचना नहीं दी और विमान सुरक्षित उतर गया।
- इसके कुछ ही दिन बाद, 9 अक्टूबरको वियना से दिल्ली आ रही उड़ान (AI-154) में तकनीकी खराबी और ऑटोपायलट सिस्टम के फेल हो जाने के कारण विमान को दुबई डायवर्ट करना पड़ा।
RAT क्या है और इसकी भूमिका क्या होती है?
RAT यानी रैम एयर टर्बाइन एक आपातकालीन पावर यूनिट होती है जो किसी भी विमान में इंजन, इलेक्ट्रिकल या हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो जाने की स्थिति में पवन ऊर्जा से बिजली उत्पन्न करती है। यह सिस्टम विमान के महत्वपूर्ण कंट्रोल्स और सिस्टम्स को काम करने के लिए बिजली उपलब्ध कराता है।
बोइंग से भी मांगी गई रिपोर्ट
DGCA ने विमान निर्माता कंपनी बोइंग से भी एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जिसमें:
- ग्लोबल स्तर पर बोइंग 787 विमानों में RAT की ऐसी ही तैनाती के मामलों की जानकारी
- PCM बदले जाने के बाद किसी तरह कीतकनीकी समस्याएं सामने आई हों, तो उनकी जानकारी
- और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिएनिवारक उपायों की रूपरेखा शामिल होनी चाहिए।
एयर इंडिया को क्या करना होगा?
- एयर इंडिया को उन सभी बोइंग 787 विमानों का दोबारा निरीक्षण करना होगा, जिनमें हाल ही में PCM बदला गया है।
- इसके अलावा, एयरलाइन को‘डी-चेक’ मेंटेनेंस पैकेज की समीक्षा करने की सलाह दी गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं ठीक से पूरी की गई हैं।
Also Read: Ranji Trophy 2025: दिवाली से पहले वैभव सूर्यवंशी का हुआ प्रमोशन, मिली बड़ी जिम्मेदारी

