‘The Traitors’ से स्क्रीन डेब्यू करने जा रहीं अंशुला कपूर, बोलीं- एक्टिंग तो मेरे खून में है
Sandesh Wahak Digital Desk: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अब अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वह अमेज़न प्राइम वीडियो की नई अनस्क्रिप्टेड रियलिटी सीरीज़ “The Traitors” से अपना स्क्रीन डेब्यू करेंगी। इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं।
शुक्रवार को ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान करण जौहर ने अंशुला से पूछा, क्या आप गेम में आगे बढ़ने के लिए किसी को धोखा दे सकती हैं?
इस पर अंशुला ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, आपने मुझे मासूम और शांत कहा, मैं दिखने में क्यूट भी लगती हूं, लेकिन ‘एक्टिंग तो मेरे खून में है’। मैं आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ खेल खेलूंगी, यही मेरी ताकत है।
‘The Traitors’ का यह भारतीय संस्करण एक थ्रिलिंग और इंटरनेशनल फॉर्मेट पर आधारित रियलिटी शो है, जिसमें कुल 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इनमें अंशुला के अलावा अपूर्वा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज़ नौरोज़ी, हर्ष गुर्जल, जन्नत जुबैर, जानवी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पुरव झा, रफ़्तार, राज कुंद्रा, साहिल सलाठिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला और उर्फी जावेद जैसे नाम शामिल हैं।
ये सभी कंटेस्टेंट राजस्थान के रॉयल सूर्यगढ़ पैलेस में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे। शो के दौरान ‘innocents’ यानी मासूम खिलाड़ी मिलकर यह पहचानने की कोशिश करेंगे कि उनके बीच ‘traitors’ यानी गद्दार कौन हैं। ‘The Traitors’ का प्रीमियर 12 जून को होगा और इसके नए एपिसोड हर गुरुवार रात 8 बजे स्ट्रीम होंगे।
Also Read: अल्लू अर्जुन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने पर निर्देशक सुकुमार का जताया आभार

