‘रामभक्तों से माफी मांगें, कृष्ण जन्मभूमि पर भी बोलें’, CM Yogi का अखिलेश पर बड़ा वार

CM Yogi Moradabad Visit: मुरादाबाद दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विकास कार्यों के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें सच में सद्बुद्धि आ गई है तो रामभक्तों पर हुए अत्याचार के लिए सार्वजनिक रूप से पश्चाताप करें और कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर भी खुलकर अपनी राय रखें, नहीं तो जनता इसे सिर्फ राजनीतिक दिखावा मानेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकारी धन कब्रिस्तानों पर खर्च होता था, जबकि अब वही पैसा मंदिरों के विकास, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जनकल्याण के कार्यों में लगाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले प्रदेश में जातिवाद, तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति हावी थी, लेकिन अब कानून का राज स्थापित हुआ है।

‘मुरादाबाद की बदली पहचान’

CM Yogi ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बिजली, रोजगार और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी, जबकि आज अपराधियों पर सख्त कार्रवाई से माहौल बदल चुका है। उन्होंने कहा कि कभी दंगों के लिए चर्चित रहने वाला मुरादाबाद अब पीतल उद्योग और विकास कार्यों के लिए जाना जा रहा है।

कुंदरकी विधानसभा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से साफ संदेश दिया है कि अब जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी।

मिली 365 करोड़ की विकास परियोजनाएं

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गुरु जंभेश्वर मंदिर कॉरिडोर का विकास कराया जाएगा। साथ ही श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ नेता दाऊदयाल खन्ना के सम्मान में लाइनपार क्षेत्र का नाम बदलकर ‘दाऊदयाल खन्ना नगर’ रखा जाएगा।

उन्होंने दानवीर भामाशाह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान 136.15 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनमें वॉर मेमोरियल, श्रीराम वाटिका और आधुनिक खेल पार्क शामिल हैं। वहीं CM Yogi ने 229.35 करोड़ रुपये की 37 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

Also Read: राम मंदिर दान विवाद पर चंद्रशेखर का BJP पर हमला, बोले- आस्था के नाम पर हो रही लूट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.