Asia Cup 2025: इन कप्तानों ने दिलाए भारत को 2-2 खिताब, धोनी ने रचा था इतिहास
Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम सबसे सफल टीम के रूप में उभरी है।
भारत ने अब तक वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों को मिलाकर कुल 8 बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया है।
इस उपलब्धि में कई कप्तानों की अहम भूमिका रही है, लेकिन कुछ कप्तान ऐसे भी रहे जिन्होंने 2-2 बार यह खिताब भारत को जिताया है।
भारत के बाद श्रीलंका 6 खिताबों के साथ दूसरे स्थान पर है। आइए जानते हैं उन भारतीय कप्तानों के बारे में जिन्होंने एशिया कप के दो-दो खिताब जीतकर इतिहास रचा।
1. मोहम्मद अजहरुद्दीन (1991 और 1995)

भारतीय क्रिकेट के स्टाइलिश बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत को 1991 और 1995 में एशिया कप जिताया।
-
1991 फाइनल: श्रीलंका के खिलाफ 39 गेंदों पर नाबाद 54 रन की पारी खेली और भारत ने 7 विकेट से मैच जीता।
-
1995 फाइनल: फिर से श्रीलंका के खिलाफ, अजहर ने 89 गेंदों पर नाबाद 90 रन बनाए और भारत ने 8 विकेट से खिताब अपने नाम किया।
2. महेंद्र सिंह धोनी (2010 और 2016)

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने दो अलग-अलग फॉर्मेट में एशिया कप जिताकर एक अनूठी उपलब्धि हासिल की।
-
2010 फाइनल (ODI): श्रीलंका के खिलाफ धोनी की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता, उन्होंने 38 रन बनाए।
-
2016 फाइनल (T20): पहली बार टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को हराया, धोनी ने 20* रन बनाए।
आपको बता दें कि धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने दो अलग-अलग फॉर्मेट (ODI और T20) में एशिया कप जीता है।
3. रोहित शर्मा (2018 और 2023)

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने भी दो बार एशिया कप जीतकर अपनी कप्तानी में नई ऊंचाइयों को छुआ।
-
2018 फाइनल: बांग्लादेश के खिलाफ रोहित ने 55 गेंदों पर 48 रन बनाए, भारत ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
-
2023 फाइनल: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने 10 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की, हालांकि रोहित को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।

