Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया, आखिरी 47 सेकंड में अभिषेक ने दिलाया फाइनल का टिकट

Sports News: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया था, लेकिन मैच खत्म होने से 47 सेकंड पहले अभिषेक ने फील्ड गोल दागकर भारत को जीत दिला दी।

भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि सुखजीत सिंह और अभिषेक ने एक-एक गोल किया।

पाकिस्तान ने आखिरी क्वार्टर में दो गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया था, लेकिन अंतिम पलों में भारतीय टीम ने बाजी मार ली।

28 साल बाद पुरुष और महिला टीमों ने फाइनल में बनाई जगह

1998 के बैंकॉक एशियन गेम्स के बाद यह पहली बार है, जब भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें एक ही एशियन गेम्स में फाइनल तक पहुंची हैं।

भारतीय पुरुष टीम अब गोल्ड मेडल के लिए मलेशिया और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगी।

ग्रुप स्टेज में अजेय रहा भारत

भारतीय टीम ने पूल ए के अपने पांचों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत ने इंडोनेशिया को 13-1, श्रीलंका को 16-1, दक्षिण कोरिया को 8-2, जापान को 2-0 और बांग्लादेश को 10-0 से हराया।

अब टीम की नजर फाइनल जीतकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक हासिल करने पर होगी।

Also Read: IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान से होगी टक्कर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.