लखनऊ वालों ध्यान दें, LPG KYC की आखिरी तारीख 30 सितंबर, वरना कट जाएगा कनेक्शन!

Lucknow News: लखनऊ में LPG गैस कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। KYC कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। इसके बाद 1 अक्टूबर से बिना बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी के साथ निर्धारित कीमत पर घरेलू सिलिंडर नहीं मिल सकेगा।

राजधानी में कुल 15,58,890 LPG कनेक्शन हैं। इनमें इंडेन के 8,13,618, एचपी गैस के 3,43,112 और भारत गैस के 4,02,160 कनेक्शन शामिल हैं। करीब 1.5 लाख उपभोक्ताओं की KYC अभी बाकी है। जिला आपूर्ति विभाग और गैस कंपनियां इन उपभोक्ताओं से लगातार KYC पूरी करने की अपील कर रही हैं।

1 अक्टूबर से क्या बदलेगा?

नई व्यवस्था के तहत 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल की बुकिंग के लिए बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। यानी जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक KYC पूरी नहीं की है, उन्हें समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

लखनऊ में कई ऐसे उपभोक्ता भी हैं जिनके घर PNG कनेक्शन है या जो लंबे समय से जिले से बाहर रह रहे हैं। गैस कंपनियों की ओर से ऐसे लोगों को कई बार फोन कर KYC कराने के लिए कहा जा चुका है।

घर बैठे भी हो सकती है KYC

KYC के लिए गैस डिलीवरी के समय कर्मचारी के मोबाइल ऐप से प्रमाणीकरण कराया जा सकता है। गैस वितरक के यहां भी यह सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा संबंधित कंपनी के मोबाइल ऐप से घर बैठे प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

सरकारी जानकारी के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं ने बायोमीट्रिक आधार प्रमाणीकरण पहले ही पूरा कर लिया है, उन्हें दोबारा प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है।

Also Read: UP में अब बाइक पर पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट जरूरी, नहीं लगाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.