प्रतापगढ़ में अतुल शुक्ल बने BJP किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Pratapgarh News: कुंडा/प्रतापगढ़ में भाजपा (BJP) किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री अतुल शुक्ल (Atul Shukla) को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’ की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अतुल शुक्ल के विद्यालय परिसर में उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
अतुल शुक्ल की नियुक्ति को जिले में भाजपा संगठन के समीकरणों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक चर्चा के बीच पार्टी की ओर से संगठन में ब्राह्मण चेहरों को तरजीह दिए जाने को डैमेज कंट्रोल की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
किसान मोर्चा को मजबूत करने की उम्मीद
स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि अतुल शुक्ल (Atul Shukla) के नेतृत्व में किसान मोर्चा (Kisan Morcha) संगठन को और मजबूती मिलेगी। साथ ही किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनकी समस्याओं को संगठन के स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने अतुल शुक्ल को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा की गतिविधियों को गति मिलेगी।
ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम, मंडल अध्यक्ष मनोज पटेल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आशुतोष मणि द्विवेदी, मंडल महामंत्री ज्ञानेंद्र मौर्य और शिवाकांत पांडेय शामिल रहे।
इसके अलावा मंडल उपाध्यक्ष हंसराज मिश्रा और सेक्टर संयोजक हंसराज पुष्पाकर समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अतुल शुक्ल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।
Also Read: लखनऊ में बॉन्डेड डॉक्टरों का प्रदर्शन, पुलिस बस के आगे लेटीं, बोलीं- ऊपर चढ़ा दो

