Azamgarh News: CSC संचालक से 1.20 लाख की लूट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sandesh Wahak Digital Desk: आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुआरी नरायनपुर और जमालुद्दीन पट्टी गांव के बीच शनिवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक ग्राहक जनसेवा केंद्र (CSC) संचालक से कथित तौर पर ₹1 लाख 20 हजार लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित संचालक ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

वारदात का विवरण

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) चिराग जैन ने बताया कि पीड़ित जैकी कुमार निवासी दिलशादपुर भुवना बुजुर्ग बाजार में यूनियन बैंक का CSC केंद्र चलाते हैं। जैकी कुमार बैंक से रुपये निकालकर वापस अपने केंद्र जा रहे थे।

रास्ते में पहले से घात लगाए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और कट्टे के बल पर ₹1.20 लाख नकद लूट लिए। तीनों बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जैकी कुमार ने पुलिस को बताया कि बदमाशों में से केवल एक ने अपना चेहरा ढका हुआ था, जबकि बाकी दो के चेहरे खुले थे। बदमाश जाते समय उनका मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए।

पुलिस की जांच और संदेह

मामले की जांच कर रहे जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है और गहराई से छानबीन की जा रही है।” पुलिस मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को खंगाल रही है।

Also Read: ‘ओपी राजभर दूसरे पलटू राम, बिना रिश्वत के नहीं हो रहा कोई काम’, सपा सांसद रमाशंकर राजभर का बड़ा बयान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.