Bareilly News: BPCL आंवला डिपो में घुसकर मैनेजर को धमकाने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, मांगी थी रंगदारी

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जनपद की आंवला थाना पुलिस ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के डिपो में घुसपैठ कर उत्पात मचाने और मैनेजर को धमकाने वाले चार अभियुक्तों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इन अभियुक्तों ने डिपो के भीतर अवैध रूप से प्रवेश कर न केवल सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि ईंधन न मिलने पर डरा-धमकाकर रुपयों की मांग भी की थी।

क्या था मामला?

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आंवला डिपो के मैनेजर श्री स्वपन कुमार माझी ने 27 मार्च को थाने में तहरीर दी थी। 26 मार्च की रात कुछ बाहरी व्यक्तियों ने डिपो परिसर में अवैध तरीके से प्रवेश किया। आरोपियों ने पहले डीजल-पेट्रोल की मांग की। जब मैनेजर ने मना किया, तो उन्हें डराया-धमकाया गया और भय दिखाकर अवैध रूप से रुपयों (रंगदारी) की मांग की गई।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी

आंवला पुलिस ने बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। शनिवार (28 मार्च) को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने स्टेशन रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास से घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को समय करीब 13:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

आसिफ (31 वर्ष): निवासी डिडौली, अमरोहा।

सलमान (25 वर्ष): निवासी ग्राम मनौटा, सम्भल।

शाहरुख (24 वर्ष): निवासी ग्राम मनौटा, सम्भल।

शहजान (19 वर्ष): निवासी ग्राम मनौटा, सम्भल।

कुबूलनामा: “साहब गलती हो गई”

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने पेट्रोल-डीजल न मिलने पर मैनेजर को डराया था और रुपयों की मांग की थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बिहारीलाल, हेड कांस्टेबल रविशंकर और कुलदीप शामिल रहे। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर चारों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Also Read: Lucknow News: SGPGI में ब्रेन डेड महिला के परिजनों ने पेश की मानवता की मिसाल, दो मरीजों को मिला ‘जीवनदान’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.