Bareilly News: तौकीर रजा का करीबी नफीस वक्फ संपत्ति घोटाले में फंसा, पत्नी पर भी मुकदमा दर्ज

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में तौकीर रजा का करीबी और फर्जी डॉक्टर बताने वाला नफीस एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उस पर वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। नफीस और उसकी पत्नी फरहत बेगम के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वक़्फ़ संपत्ति हड़पने के आरोप

दरअसल, मोहम्मद कमर अख्तर नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि नफीस दंपती ने उसके परिवार की वक्फ संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़प लिया। यह जमीन वक्फ संख्या 26-ए के तहत बमनपुरी इलाके में स्थित है, जहां उनकी दादी नन्हों कुजड़ी ने 95 वर्ग गज का मकान और पांच दुकानें बनवाई थीं।

कमर अख्तर का कहना है कि वर्ष 1996 में नफीस ने उनके परिजन शाकिर हुसैन को भरोसे में लेकर यह संपत्ति अपनी पत्नी फरहत बेगम के नाम 30 साल की लीज पर करवा ली। बाद में शाकिर की मौत के बाद, नफीस और फरहत ने फर्जी कागजात तैयार कर पूरी संपत्ति अपने बेटों नौमान और फरहान के नाम गिफ्ट डीड करा ली। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह वक्फ की संपत्ति है, जिसे निजी नाम पर ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। उसने पुलिस से संपत्ति वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Bareilly News: तौकीर रजा का करीबी नफीस वक्फ संपत्ति घोटाले में फंसा, पत्नी पर भी मुकदमा दर्ज

जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले पर एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नफीस पहले से ही कई मामलों में आरोपी है और इस समय जेल में बंद है। उसके खिलाफ बरेली बवाल, पुलिस अधिकारी को धमकी देने और फर्जी हस्ताक्षर जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, नफीस एक ऐसा व्यक्ति है जो धार्मिक आड़ में न केवल लोगों को बल्कि जमीनों को भी ठगने का काम करता रहा है। वक्फ संपत्ति घोटाले में उसका नाम सामने आने के बाद अब उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

 

Also Read: अमित शाह ने सिवान में RJD पर साधा तीखा निशाना, बोले- सीएम नीतीश ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.