Bareilly News: बाइक चोरों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद
Bareilly News: बरेली जनपद के थाना भुता पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को ग्राम रूपापुर निवासी बुद्धसेन पुत्र सेवाराम ने थाना भुता में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से एक मोटरसाइकिल और 53,300 रुपये नकद चोरी कर लिए गए हैं।
तहरीर के आधार पर थाना भुता में मुकदमा संख्या 293/2026 धारा 305 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।
चेकिंग के दौरान आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई 2026 को थाना भुता पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल लेकर बीसलपुर-भुता मार्ग से आ रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी जगवीर पुत्र रामदास निवासी ग्राम अंडूपुरा, थाना इज्जतनगर, बरेली को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में कबूली तीन बाइक चोरी की बात
पुलिस पूछताछ में आरोपी जगवीर ने बताया कि उसने अपने रिश्तेदार बुद्धसेन के घर ग्राम रूपापुर से हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (UP25DF1640) चोरी की थी।
इसके अलावा आरोपी ने दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नहर किनारे झाड़ियों से दो और चोरी की बाइक बरामद कीं।
बरामद मोटरसाइकिलों में—
- हीरो एचएफ डीलक्स (UP25AQ8615) लाल रंग
- बजाज CT-100 बिना नंबर प्लेट शामिल हैं।
मुकदमे में बढ़ाई गई धाराएं
पुलिस ने जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की है। अब मामले में धारा 305/336(3)/318(4)/317 BNS के तहत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जगवीर का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
उसके खिलाफ थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली में वर्ष 2013 में धारा 363/366 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज था।
इस कार्रवाई में थाना भुता के उप निरीक्षक महेश पाल सिंह, उप निरीक्षक बीकेश कुमार, उप निरीक्षक लेखराज सिंह, उप निरीक्षक सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल 273 आसिफ, कांस्टेबल 1073 गौरव कुमार और कांस्टेबल 1136 अतुल कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग और कार्रवाई जारी है।

