बरेली पुलिस ने लूट, मर्डर और गौकशी करने वाले 8 शातिर गैंग को किया रजिस्टर्ड, 29 अपराधियों पर कसा शिकंजा

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जनपद में लूट, छिनैती, चोरी, हत्या, गौकशी और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसी समाज विरोधी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से बरेली पुलिस ने एक साथ 8 सक्रिय आपराधिक गिरोहों (गैंग) को पंजीकृत किया है। इन आठों गिरोहों में सरगना समेत कुल 29 शातिर अपराधियों को नामजद किया गया है।

थाना किला, अलीगंज, हाफिजगंज, मीरगंज, इज्जतनगर, क्योलड़िया और बारादरी के प्रभारी निरीक्षकों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर जिला स्तर पर पुलिस रेगुलेशन के तहत डी-298/26 से लेकर डी-305/26 तक के गैंग दर्ज किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि इन गिरोहों के पंजीकरण के बाद अब इन सभी अपराधियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा रद्द होने की आशंका, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर संकट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.