Bareilly News: जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 13 गिरफ्तार, 2.54 लाख रुपये और ताश की गड्डियां बरामद
Bareilly News: बरेली जनपद के आंवला थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 54 हजार रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। कार्रवाई 9/10 अगस्त की रात प्रभावी चेकिंग और गश्त के दौरान की गई।
पुलिस के मुताबिक, आंवला थाना क्षेत्र के रामवाटिका कॉलोनी में घंटा चक्की के पीछे बने एक घर में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और वहां जुआ खेल रहे 13 लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में आकाश उर्फ करू, किशोर, अनूप कुमार सिंह उर्फ लालू, शिवम पाठक, मुखबीर, शारिक अली, मोहम्मद आसिफ, सुरजीत, तहजीबुल इस्लाम, मनोज, हाशिम, विवेक कुमार और उमर शामिल हैं।
इनमें ज्यादातर आरोपी बदायूं जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं।
जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आंवला थाने में मु0अ0सं0 421/2026, धारा 3/4/6 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, कुछ गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।
कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितिन शर्मा, उपनिरीक्षक राजेश रावत समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

