IPL 2026 से पहले 8.4 करोड़ के इस खिलाड़ी पर सौरव गांगुली की खास नजर, जानिए क्या कहा

Sandesh Wahak Digital Desk: IPL 2026 के आगाज में अब सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग 28 मार्च से शुरू होगी, जहां पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों पर सबकी नजरें हैं, जिन्हें ऑक्शन में बड़ी रकम मिली है।

इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जिसे देखने के लिए वह सबसे ज्यादा उत्साहित हैं।

गांगुली ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का नाम लिया, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा है।

पीटीआई से बातचीत में गांगुली ने कहा कि आगामी सीजन में कई खिलाड़ी आकर्षण का केंद्र रहेंगे, लेकिन आकिब नबी का प्रदर्शन देखना उनके लिए खास होगा।

Auqib Nabi

गांगुली ने कहा, “वाशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ी अपने चरम पर हैं, लेकिन मैं यह देखना चाहता हूं कि आकिब नबी इस स्तर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।”

आंकड़ों की बात करें तो 29 वर्षीय आकिब नबी ने अब तक 41 फर्स्ट क्लास मैचों में 156 विकेट लिए हैं। वहीं, लिस्ट-ए के 36 मैचों में उनके नाम 56 विकेट और 34 टी20 मुकाबलों में 43 विकेट दर्ज हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर गांगुली की राय

गांगुली ने IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह नियम आगे भी जारी रहने की पूरी संभावना है।

हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस नियम की आलोचना की थी, लेकिन गांगुली का मानना है कि इसे हटाना आसान नहीं होगा।

इस नियम के तहत टीमें मैच के दौरान एक खिलाड़ी की जगह दूसरे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती हैं। गौरतलब है कि सौरव गांगुली अपनी कप्तानी में भारत को 2003 वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचा चुके हैं।

BCCI अध्यक्ष रहने के बाद फिलहाल वह क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष के तौर पर क्रिकेट से जुड़े हुए हैं।

Also Read: BCCI का सख्त फैसला, इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी पर IPL से 2 साल का बैन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.