एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं, सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम

Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आप भी सोशल मीडिया पर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समय-सीमा (Refill Timeline) बदलने की खबरें पढ़कर परेशान हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि गैस सिलेंडर बुक करने के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पुरानी व्यवस्था ही जारी रहेगी।

क्या थी वो अफवाह जिसने बढ़ाई उलझन

पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट और कुछ खबरों में यह दावा किया जा रहा था कि सरकार ने सिलेंडर बुकिंग के लिए नए दिन तय कर दिए हैं। जैसे-

उज्ज्वला योजना (PMUY) के लिए 45 दिन।

सामान्य सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन।

डबल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 35 दिन।

सरकार का जवाब: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इन दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि नियमों में ऐसा कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अभी क्या हैं असली नियम

मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा व्यवस्था पहले की तरह ही काम करेगी।

शहरी क्षेत्रों में: रिफिल बुकिंग की समय-सीमा 25 दिन है।

ग्रामीण क्षेत्रों में: यह समय-सीमा 45 दिन तय है। यह नियम सभी तरह के गैस कनेक्शनों पर एक समान लागू होता है।

घबराने की जरूरत नहीं, गैस का पर्याप्त स्टॉक है

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन न करें और न ही घबराहट (Panic Booking) में आकर बेवजह सिलेंडर बुक करें।

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। पाइप वाली गैस (PNG) का दायरा भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है, जहाँ सिर्फ एक दिन में 7,500 नए कनेक्शन दिए गए हैं।

Also Read: TMC ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया, ममता ने दिया BJP को बढ़ावा: असदुद्दीन ओवैसी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.