मैं यहां सत्ता बदलने के लिए नहीं आया हूं, बेंगलुरु में ध्रुव राठी ने ज्ञानेश कुमार पर उठाए सवाल

Dhruv Rathee: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली से बेंगलुरु तक राजनीतिक हलचल तेज है। दिल्ली में कांग्रेस की अगुवाई में प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने SIR के खिलाफ रैली की। इसमें मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल हुए।

गुरुवार को प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि SIR को लेकर चुनाव आयोग की ओर से पारदर्शिता और जवाबदेही बिल्कुल नहीं थी। उन्होंने कहा, “मैं यहां सत्ता बदलने के लिए नहीं आया हूं।”

CJP संस्थापक ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रैली को CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या और वोट चोरी का आरोप लगाया। साथ ही SIR की चल रही प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और चुनाव आयोग की ईमानदारी पर सवाल उठाए।

दिपके ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “हम सड़कों पर उतरेंगे, लोकतंत्र को फिर से हासिल करेंगे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफा देने तक आंदोलन जारी रखेंगे।”

प्रकाश राज ने SIR खत्म करने की मांग की

प्रदर्शन में अभिनेता और एक्टिविस्ट प्रकाश राज भी शामिल हुए। उन्होंने SIR प्रक्रिया को खत्म करने की मांग की। प्रकाश राज ने आरोप लगाया कि यह केवल वोट हटाने का मामला नहीं है, बल्कि नागरिकों की गरिमा और उनके अधिकारों पर हमला है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि CEC ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं।

Also Read: रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, योगी बोले- यूपी में भी मिलेगा सम्मान 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.