शिव मंदिर में काला चश्मा पहनकर पूजा करने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर, यूजर्स ने उठाए सवाल

Bhumi Pednekar: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर सावन की शुरुआत पर एक शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और इस दौरान की तस्वीरें व वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए। हालांकि, पूजा के समय उनकी आंखों पर सनग्लास होने की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

शिव मंदिर में काला चश्मा पहनकर पूजा करने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर, यूजर्स ने उठाए सवाल

भूमि ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “सावन की शुरुआत के साथ, मैं आसान जीवन की नहीं, बल्कि इसे सम्मान के साथ जीने की ताकत मांगती हूं। हर हर महादेव।” उनके इस संदेश की कई लोगों ने सराहना की, लेकिन वीडियो में सनग्लास पहनने को लेकर कई यूजर्स ने आपत्ति भी जताई।

शिव मंदिर में काला चश्मा पहनकर पूजा करने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर, यूजर्स ने उठाए सवाल

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, “सनग्लास उतारकर भी पूजा कर सकती थीं?” वहीं दूसरे ने कहा, “कम से कम पूजा करते वक्त चश्मा तो उतार लेतीं।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि उसने कभी किसी को चश्मा पहनकर पूजा करते नहीं देखा। वहीं कुछ लोगों ने सलाह दी कि भगवान के सामने पूजा करते समय श्रद्धा के साथ बिना सनग्लास के रहना चाहिए।

शिव मंदिर में काला चश्मा पहनकर पूजा करने पर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर, यूजर्स ने उठाए सवाल

इन फिल्मों में नजर आएंगी भूमि

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही ऐतिहासिक फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में नजर आएंगी। इस दो भागों में बनने वाली फिल्म में वह रानी बेलावाड़ी मल्लम्मा की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं। इसमें ऋषभ शेट्टी, अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इससे पहले भूमि अपनी वेब सीरीज ‘दलदल’ को लेकर भी चर्चा में रही थीं।

Also Read: Akshay Kumar Film: ‘वेलकम 3’ की सफलता के बाद फिर साथ आएंगे अक्षय कुमार और अहमद खान, नई फिल्म पर बड़ा अपडेट 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.