IPL से बाहर हुए बड़े नाम, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड और भारत समेत 8 खिलाड़ी बैन
Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है।
दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में खेलने का सपना हर क्रिकेटर देखता है, लेकिन नियमों के उल्लंघन और अनुशासनहीनता पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने समय-समय पर कड़ा रुख अपनाया है।
आईपीएल के इतिहास में ऐसे कई बड़े नाम रहे हैं, जिन्हें अलग-अलग कारणों से बैन का सामना करना पड़ा। हाल ही में इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट के आईपीएल से नाम वापस लेने के बाद एक बार फिर यह मुद्दा चर्चा में है।
इससे पहले हैरी ब्रूक को इसी वजह से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जा चुका है।
यहां उन 8 चर्चित खिलाड़ियों की सूची है, जिन्हें BCCI या परिस्थितियों के चलते आईपीएल से बैन झेलना पड़ा—

1. प्रवीण तांबे (भारत)
42 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू कर मिसाल कायम करने वाले Pravin Tambe को 2019 में आईपीएल खेलने से रोक दिया गया था। कारण यह रहा कि उन्होंने 2018 में एक अनधिकृत टी10 लीग में हिस्सा लिया था, जो बीसीसीआई नियमों के खिलाफ था।
2. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
Steve Smith को 2018 के बॉल टेम्परिंग विवाद में एक साल का बैन झेलना पड़ा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रतिबंध के चलते वह आईपीएल 2018 में भी नहीं खेल सके।
3. ल्यूक पोमर्सबैच (ऑस्ट्रेलिया)
Luke Pomersbach पर आईपीएल के दौरान एक महिला और उसके मंगेतर पर हमला करने का आरोप लगा। गंभीर विवाद के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें टूर्नामेंट से सस्पेंड कर दिया।
4. रवींद्र जडेजा (भारत)
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Ravindra Jadeja को 2010 में फीस को लेकर फ्रेंचाइजियों से अनुचित बातचीत करने के कारण आईपीएल से एक सीजन का बैन झेलना पड़ा था।
5. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के बल्लेबाज Harry Brook ने आखिरी समय में आईपीएल से नाम वापस लिया, जिसके बाद बीसीसीआई के नए नियमों के तहत उन पर दो साल का बैन लगाया गया।
6. हरभजन सिंह (भारत)
आईपीएल 2008 में मैदान पर अनुशासनहीनता के चलते Harbhajan Singh को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था। उन्होंने मैच के बाद श्रीसंत को थप्पड़ मारा था।
7. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)
बॉल टेम्परिंग विवाद में शामिल David Warner को भी 2018 में आईपीएल का पूरा सीजन गंवाना पड़ा था।
8. मोहम्मद आसिफ (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Mohammad Asif को ड्रग्स से जुड़े मामले में दोषी पाए जाने पर आईपीएल से एक साल के लिए बैन किया गया था।
आईपीएल में खेलना जितना बड़ा मौका है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि नियमों और अनुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे खिलाड़ी कितना ही बड़ा नाम क्यों न हो।
Also Read: IPL 2026: रिप्लेसमेंट नियम में बदलाव, जानिए कैसे चुनेंगी टीमें नए खिलाड़ी

