Bigg Boss 20 में नहीं दिखेंगे Lock Upp 2 के सितारे, पामेला ने किया बड़ा खुलासा
Bigg Boss 20: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट लगातार सुर्खियों में हैं। शो की विनर श्रेया कालरा रही हैं। अब कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने ‘बिग बॉस 20’ को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने ‘लॉकअप 2’ के कॉन्ट्रैक्ट की चर्चा शुरू कर दी है।
‘टेली टॉक इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में पामेला से पूछा गया कि क्या वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आएंगी। इस पर उन्होंने बताया कि ‘लॉकअप 2’ के बाद कंटेस्टेंट्स कुछ महीनों तक किसी दूसरे रियलिटी शो में हिस्सा नहीं ले सकते। पामेला के मुताबिक, यह शर्त उनके कॉन्ट्रैक्ट में लिखी है।
उन्होंने कहा, “लॉकअप 2 के बाद अब हम कुछ महीनों तक किसी भी रियलिटी शो में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। ये हमारे कॉन्ट्रैक्ट में ही लिखा हुआ है।” हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें कई ऑफर मिल रहे हैं।
बिग बॉस के ऑफर पर नहीं दिया सीधा जवाब
जब पामेला से पूछा गया कि क्या उन्हें ‘बिग बॉस 20’ का ऑफर मिला है, तो उन्होंने कहा, “मैं आपको बता नहीं सकती।” उन्होंने यह भी बताया कि उनका भारत आना-जाना जारी रहेगा और वह कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।
इससे पहले श्रेया कालरा भी ‘बिग बॉस’ में कंटेस्टेंट बनने से इनकार कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि वह फिलहाल किसी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट नहीं बनना चाहतीं। हालांकि होस्ट, मेंटर या गैंग लीडर के तौर पर मौका मिलने पर वह तैयार हैं।
6 सितंबर से शुरू होगा बिग बॉस 20
‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस सीजन का थीम अलग बताया जा रहा है। टीजर के आधार पर माना जा रहा है कि कंटेस्टेंट्स जोड़ी में शो का हिस्सा बन सकते हैं और उन्हें एक खास ‘वरदान’ भी मिलेगा।

