Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- पहली बार देखूंगा शो

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर शुरुआत से ही चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्हें मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का सपोर्ट मिल गया है। अरिजीत ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह अपनी जिंदगी में पहली बार सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस को देखेंगे, क्योंकि शो में उनके ‘रॉकस्टार काजी’ मौजूद हैं।

अरिजीत ने लिखा, “मुझे अपनी जिंदगी में पहली बार बिग बॉस देखना पड़ेगा, क्योंकि अपना रॉकस्टार काजी है उधर।” उनके इस पोस्ट के बाद काजी के फैंस काफी उत्साहित हैं।

बिग बॉस में छिपा रहे अपनी असली पहचान

काजी तौकीर श्रीनगर, कश्मीर के रहने वाले हैं। बिग बॉस में वह अपनी हरकतों से लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। एक हालिया प्रोमो में उन्होंने बताया कि घर में उनका व्यवहार और खुद को नासमझ दिखाना एक तरह का अभिनय है। उनका कहना है कि वह अपनी असली पर्सनैलिटी छिपाकर गेम में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

2005 में अरिजीत से आगे निकले थे काजी

काजी और अरिजीत का कनेक्शन करीब दो दशक पुराना है। साल 2005 के रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में दोनों ने हिस्सा लिया था। काजी ने जनता के वोटों के दम पर शो जीता था, जबकि अरिजीत छठे स्थान पर रहे थे। काजी की जीत के बाद भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें ‘कश्मीर का हीरो’ कहकर सराहा था।

अरिजीत के सपोर्ट के बाद काजी के फैंस की खुशी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें शो का रॉकस्टार बता रहे हैं और उनके गेम की तारीफ कर रहे हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.