BPSC TRE-4 में 32,834 पदों पर भर्ती, आज जारी होगा नोटिफिकेशन, देखें विषयवार सीटें
BPSC Teacher Recruitment 2026: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती यानी TRE-4 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 18 अगस्त की शाम तक 32,834 शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है। शिक्षा विभाग से मिली अधियाचना के आधार पर भर्ती की तैयारी पूरी होने की जानकारी सामने आई है।
11वीं-12वीं में 16,101 पद
TRE-4 में सबसे ज्यादा 16,101 पद कक्षा 11वीं से 12वीं के लिए रखे गए हैं। कक्षा 6 से 8 तक 8,563, कक्षा 9 से 10 तक 3,877 और कक्षा 1 से 5 तक 3,847 पद हैं।
11वीं-12वीं में रसायन के 3,695, भौतिकी के 1,758, अंग्रेजी के 1,321 और वनस्पति विज्ञान के 1,078 पद हैं। वहीं 9वीं-10वीं में सामाजिक विज्ञान के 756, अंग्रेजी के 696 और उर्दू के 660 पद हैं।
1 सितंबर से आवेदन की संभावना
अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलने की संभावना है। खास बात यह है कि STET 2026 में अपीयरिंग अभ्यर्थी भी TRE-4 के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्हें आवेदन के दौरान STET फॉर्म आईडी देना जरूरी होगा।
कक्षा 6-8 में विज्ञान-गणित के 2,188 और अंग्रेजी के 1,929 पद हैं। कक्षा 1-5 में सामान्य विषय के 3,065, उर्दू के 757 और बांग्ला के 25 पद हैं।
इस भर्ती को लेकर छात्र संगठनों ने भी आंदोलन का ऐलान किया है। वहीं संशोधित सीटों में 9वीं-10वीं के पद 9,083 से घटकर 3,877 और 11वीं-12वीं के पद 16,774 से घटकर 16,101 किए गए हैं।
Also Read: यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, स्कूलों पर भी लगा ताला

