मैंने किसी की साड़ी नहीं खींची, बरी होने के बाद पहली बार बोले बृजभूषण शरण सिंह

Brij Bhushan Sharan Singh: महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत से बरी होने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह पहली बार सार्वजनिक रूप से बोले। गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित ‘सत्यमेव जयते’ सम्मान समारोह में उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा, “मैंने किसी की साड़ी खींचने का काम नहीं किया। मेडल पहनाते समय टच हो जाने पर इतना बड़ा मुद्दा बना दिया गया। यह मामला सिर्फ ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ तक सीमित था।”

झुक जाता तो किरदार का कत्ल हो जाता

पूर्व सांसद ने कहा कि अगर वह इस मामले में झुक जाते तो विवाद खत्म हो सकता था, लेकिन उनके चरित्र पर हमेशा के लिए दाग लग जाता। उन्होंने दावा किया कि दुनिया में किसी यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर इतना बड़ा आंदोलन नहीं हुआ। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके खिलाफ भी ऐसा आंदोलन नहीं चला। बृजभूषण ने कहा कि उनका नाम कई बार बेवजह विवादों में घसीटा गया, लेकिन संतों के आशीर्वाद से वह हर संकट से बाहर निकले।

गोंडा पहुंचने पर भव्य स्वागत

3 अगस्त को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से सबूतों के अभाव में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे। अयोध्या एयरपोर्ट से गोंडा तक समर्थकों ने उनका ढोल-नगाड़ों, फूलों की बारिश और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। उनके काफिले में सैकड़ों वाहन शामिल रहे।

अयोध्या में उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके बेटे और गोंडा सदर से विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने इसे “सत्य की जीत” बताया। इसके बाद बृजभूषण गोंडा में आयोजित ‘सत्यमेव जयते’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

Also Read: Bareilly News: दोस्त ने ही रची थी 7.5 लाख रुपये की चोरी की साजिश, बहेड़ी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.