सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, CJP बोली- बिना शर्त पूरी हों प्रदर्शनकारियों की मांगें

CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रदर्शनकारियों को कानूनी कार्रवाई से राहत देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई शर्तों पर असहमति जताई है। पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि अदालत की शर्तें उन्हें स्वीकार नहीं हैं। उनका कहना है कि सरकार को प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें बिना किसी “किंतु-परंतु” के माननी चाहिए।

अतिरिक्त राहत मिले तो उसका स्वागत करेंगे

सौरभ दास ने कहा कि उनकी प्राथमिक मांग सरकार द्वारा सभी मांगों को बिना शर्त स्वीकार करना है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सुप्रीम कोर्ट उनकी मांगों से अलग कोई अतिरिक्त राहत देता है तो उसे स्वीकार करने में पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि प्रदर्शनकारियों के साथ किसी भी तरह की शर्त नहीं जोड़ी जानी चाहिए।

नाबालिग प्रदर्शनकारियों की रिहाई का निर्देश

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अंतरिम आदेश जारी किए। अदालत ने निर्देश दिया कि 18 वर्ष से कम उम्र के उन प्रदर्शनकारियों को रिहा किया जाए, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सुनवाई के दौरान पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों के साथ कथित बर्बरता के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं पर भी विचार किया गया। फिलहाल अदालत के अंतरिम निर्देश लागू हैं, जबकि मामले की आगे की सुनवाई जारी रहेगी।

Also Read: जो चढ़ावा नहीं बचा पाए, वो पेपर कैसे बचाएंगे, लोकसभा में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.