कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर, ममता बनर्जी के खिलाफ उतारा ये दमदार प्रत्याशी
Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार शाम को अपनी बहुप्रतीक्षित पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य की कुल 294 सीटों में से 284 सीटों पर अपने योद्धाओं का एलान कर दिया है। कांग्रेस की इस सूची में सबसे बड़ा नाम प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का है, जिन्हें उनके गढ़ बहरामपुर से मैदान में उतारा गया है। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर सीट पर कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को टिकट देकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के संकेत दिए हैं।
The Central Election Committee of the Congress has selected the following persons as party candidates for the elections to the West Bengal Legislative Assembly 👇 pic.twitter.com/8DIjEqNVrR
— Congress (@INCIndia) March 29, 2026
प्रमुख उम्मीदवारों की सूची: किसे कहां से मिला मौका?
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) द्वारा जारी सूची में कई दिग्गजों और नए चेहरों का संगम देखने को मिला है।
ममता के विरुद्ध: भवानीपुर से प्रदीप प्रसाद (ममता बनर्जी को देंगे चुनौती)।
मालतीपुर: मौसम नूर।
हेमताबाद: अनामिका राय।
जंगीपुर: मोहम्मद इमरान अली।
तूफानगंज: देबेंद्रनाथ।
दिनहाटा: हरिहर राय।
दार्जिलिंग: माधव राय।
सुजापुर: अब्दुल हन्नान।
दम दम: सुष्मिता बिस्वास।
डायमंड हार्बर: गौतम भट्टाचार्य।
आसनसोल: सौविक मुखर्जी (दक्षिण) और प्रसेनजीत पुइतांडी (उत्तर)।
“कोई सीट खाली नहीं छोड़ेंगे”: गुलाम अहमद मीर
पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा रखती है। उन्होंने कहा कि भवानीपुर में ममता बनर्जी के खिलाफ उतरने वाला हमारा हर उम्मीदवार एक बड़ा नेता होगा। शुक्रवार को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम मुहर लगी थी।
चुनाव कार्यक्रम: 4 मई को फैसला
पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व दो मुख्य चरणों में संपन्न होगा:
पहला चरण: 23 अप्रैल 2026
दूसरा चरण: 29 अप्रैल 2026
परिणाम: 4 मई 2026 को मतगणना के साथ ही नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।
Also Read: ‘मिशन 2027’: दादरी में अखिलेश यादव का बड़ा एलान- 2027 में बनेगी PDA की सरकार

