CM योगी से मिले नवनियुक्त DGP राजीव कृष्ण, साझा किया विज़न ऑफ एक्शन

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें राज्य की कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने राजीव कृष्ण को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने अपेक्षा जताई कि पुलिस विभाग जनविश्वास और पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगा।

राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

बता दें कि राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्होंने राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनकी पहली शिष्टाचार भेंट थी।

Also Read: हेट स्पीच केस में गई अब्बास अंसारी की विधायकी, दो साल की सजा और लगा जुर्माना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.