Bareilly News: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी किया पौधरोपण
Bareilly News: माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति का संरक्षण के पावन और प्रेरणादायी संदेश को आत्मसात करते हुए आज, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बरेली के वन स्टॉप सेंटर परिसर में एक पेड़ माँ के नाम मुहिम के अंतर्गत एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस सराहनीय पर्यावरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा द्वारा सेंटर परिसर में पहला पौधा लगाकर किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी की इस मुहिम से प्रेरणा लेते हुए वन स्टॉप सेंटर के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने भी अपनी-अपनी माँ के नाम पर एक-एक पौधा रोपा। इस दौरान पूरे स्टाफ ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि भविष्य में उनकी उचित देखरेख करने और अपने आस-पास के पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: RBI ने बढ़ाया इंफ्लेशन का अनुमान, इस साल जेब पर भारी पड़ेंगे तेल, गैस और राशन

