Jaunpur News: सीएम योगी के जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य आयोजन, दिव्यांगों व छात्राओं को मिली सौगात

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जौनपुर में गुरुवार को भव्य सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नगर के टीडी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान 54 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और 54 जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित की गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जहां जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं के नाम पर 54 पौधे लगाए गए।

इसके बाद बलराम हॉल में छात्राओं ने सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भोजपुरी गायिका सुरभि ने “राम सीताराम जय जय राम” भजन प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

सीएम योगी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित साइकिल और ट्राई साइकिल वितरण के बाद एनसीसी जवानों की कदमताल और डीजे की धुन पर ट्राई साइकिल व साइकिल रैली निकाली गई।

हजारों लोगों की मौजूदगी में टीडी इंटर कॉलेज से बीआरपी मैदान तक निकली यह रैली पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बनी रही और भगवामय माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश देता है।

उन्होंने बताया कि जिलेभर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा और भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ समन्वय कर सभी मंडलों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, दिव्यांगजनों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Also Read: Bareilly News: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी किया पौधरोपण

Get real time updates directly on you device, subscribe now.