पूर्व महिला सहकर्मी संग लखनऊ के होटल में पकड़े गए अधिशासी अभियंता, पति ने किया हंगामा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गोंडा में तैनात अधिशासी अभियंता (XEN) उदय प्रताप को एक महिला के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। महिला के पति को जब दोनों के होटल में ठहरने की भनक लगी, तो उसने मौके पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल के कमरे में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला पुराना जान-पहचान से जुड़ा है। महिला पूर्व में बांदा जिले में अधिशासी अभियंता उदय प्रताप के कार्यालय में ही कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य कर चुकी है। आरोप है कि एक्सिएन उदय प्रताप ने महिला को फोन करके लखनऊ बुलाया था, जिसके बाद वह खुद भी गोंडा से लखनऊ के होटल पहुंच गए।

दोनों का पीछा करते हुए होटल तक पहुंचा पति

महिला का पति दोनों का पीछा करते हुए होटल तक पहुंच गया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने कमरे में पहुंचकर दोनों से काफी देर तक पूछताछ की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के पति द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.