लखनऊ: मलिहाबाद में किसान की हत्या, डाला चढ़ाकर कुचला, शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Malihabad Murder Case: लखनऊ (Lucknow) के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के कसमंडी कलां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक किसान की डाला से कुचलकर हत्या कर दी गई। सोमवार देर शाम घर के बाहर चारपाई पर बैठे लोगों को निशाना बनाकर डाला चढ़ा दिया गया। हादसे में 55 वर्षीय किसान श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

घटना सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे की है। कुम्हारन टोला निवासी श्यामलाल घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान फरजान नाम के युवक ने डाला संख्या यूपी 32 QN 6134 चारपाई पर बैठे लोगों पर चढ़ा दिया। हादसे में श्यामलाल की मौत हो गई। वहीं रामनरेश की पत्नी रोमा और उनकी सात वर्षीय बेटी रितिका घायल हो गईं।

सूचना मिलते ही मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया, जबकि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी फरजान को हिरासत में लिया है।

पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

मृतक के बेटे मुकेश ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पिता की फरजान से पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते हत्या की गई। शिकायत में अकील अहमद पर हत्या के लिए गाड़ी उपलब्ध कराने और डॉक्टर शकील के कहने पर वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में कुल तीन लोगों को नामजद किया गया है।

शव रखकर सड़क पर प्रदर्शन

Malihabad Murder Case

मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद श्यामलाल का शव घर पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने कसमंडी कलां चौराहे के पास कंसा पासी किले के नजदीक शव रखकर अंधे की चौकी-नबीपनाह मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग की। इसके अलावा परिवार के लिए 5 बीघा जमीन का पट्टा और आर्थिक सहायता की मांग भी रखी गई। प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) भी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं लखन आर्मी के चीफ सूरज पासी भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

रिपोर्ट – सुरेन्द्र कुमार

Also Read: आगरा में ऑटो के अंदर दरिंदगी, विवाहिता की बारी-बारी से लूटी आबरू, गला काटकर सड़क पर फेंका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.