FMGE June 2026 का रिजल्ट घोषित, natboard.edu.in पर ऐसे करें PDF डाउनलोड

FMGE Result 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज यानी (NBEMS) ने एफएमजीई जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
natboard.edu.in
पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। यह परिणाम एक डिजिटल साइन वाली पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है।

डिजिटल साइन वाली PDF ही होगी मान्य

एफएमजीई जून 2026 की परीक्षा 28 जून 2026 को देशभर के तय परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। NBEMS ने साफ किया है कि रिजल्ट केवल उसी स्थिति में मान्य होगा, जब पीडीएफ फाइल पर बोर्ड के अधिकृत अधिकारी का वैध डिजिटल हस्ताक्षर मौजूद हो। बिना डिजिटल साइन वाले किसी भी रिजल्ट को मान्यता नहीं दी जाएगी।

16 जुलाई से मिलेगा स्कोरकार्ड

रिजल्ट के बाद अब उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड का इंतजार है। बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थी 16 जुलाई 2026 या उसके बाद वेबसाइट से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यह स्कोरकार्ड सिर्फ छह महीने तक ही उपलब्ध रहेगा। तय समय के बाद दोबारा स्कोरकार्ड जारी नहीं किया जाएगा, इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि समय रहते इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

गलत सवालों पर सभी को पूरे अंक

परीक्षा के बाद विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों की जांच की। जो प्रश्न तकनीकी रूप से गलत पाए गए, उन पर सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए गए। जिन सवालों में दो सही विकल्प थे, वहां किसी एक सही विकल्प को चुनने पर भी पूरे अंक मिले हैं। वहीं, तकनीकी कारणों से 20 अभ्यर्थियों का रिजल्ट फिलहाल रोका गया है।

उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर “Public Notice” सेक्शन में FMGE June 2026 रिजल्ट लिंक खोलें। पीडीएफ फाइल में Ctrl+F की मदद से नाम या रोल नंबर डालकर परिणाम देखा जा सकता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.