IPL से पहले फ्री पास घोटाले का खुलासा, मुंबई से पूर्व क्रिकेटर गिरफ्तार
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: IPL 2026 के आगाज से ठीक पहले टिकटों की कालाबाज़ारी से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है।
यह घोटाला आईपीएल से नहीं, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए एक सेमीफाइनल मुकाबले से जुड़ा है।
मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कोच और एक पूर्व क्रिकेटर सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला शनिवार, 28 मार्च को RCB बनाम SRH के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।
इस मैच में विराट कोहली की वापसी को लेकर जबरदस्त उत्साह है, जिसके चलते टिकट कुछ ही समय में ऑनलाइन बिक गए। इसी बीच पुलिस की यह कार्रवाई सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, टिकटों की कालाबाज़ारी का यह रैकेट टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल से जुड़ा है, जो 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इसी मैच की टिकटें ब्लैक करने के आरोप में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने 26 वर्षीय बलवंत सिंह सोधा को गिरफ्तार किया है, जो पहले मुंबई अंडर-19 टीम के लिए खेल चुका है।
पुलिस के मुताबिक, वह इस नेटवर्क में अहम भूमिका निभाता था और टिकटों की व्यवस्था करता था, जिन्हें बाद में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।
जांच में सामने आया है कि सेमीफाइनल मैच की टिकटें 25 से 35 हजार रुपये तक में बेची गईं। अब तक गिरफ्तार आरोपियों में एक कॉलेज का स्पोर्ट्स टीचर और एक नॉन-टीचिंग स्टाफ भी शामिल है।
सूत्रों के अनुसार, ये पास संभवतः मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े लोगों या विशेष मेहमानों को दिए गए थे, जिन्हें आरोपियों ने हासिल कर कालाबाज़ारी की। कुछ टिकट सीधे लोगों को बेचे गए, जबकि कुछ ऑनलाइन माध्यम से खपाए गए। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Also Read: IPL 2026 से पहले BCCI की बड़ी बैठक, सभी कप्तान होंगे शामिल
Get real time updates directly on you device, subscribe now.