Rishabh Pant Statement: हार से झल्लाए ऋषभ पंत से इंटरव्यू में निकले अपशब्द, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल में एक और निराशाजनक हार के बाद ऋषभ पंत का गुस्सा और हताशा साफ तौर पर देखने को मिली।

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान पंत का एक बयान चर्चा में आ गया, जिसमें उन्होंने भावावेश में अपशब्द का इस्तेमाल कर दिया। हालांकि यह शब्द किसी खिलाड़ी या विपक्षी टीम के लिए नहीं, बल्कि अपनी ही टीम के समर्थन में कहे गए थे।

प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स को मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। हार के बाद पंत के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी।

बल्लेबाजी पर भी उठे सवाल

इस मुकाबले में ऋषभ पंत की बल्लेबाजी भी सवालों के घेरे में रही। पंत 23 गेंदों में 35 रन ही बना सके और अंतिम ओवरों में रन गति बढ़ाने में नाकाम रहे। जबकि इससे पहले मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी।

मैच के बाद पंत ने कहा, “मिडिल ओवरों में और खासकर जिस तरह से जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवर में गेंदबाजी की, वह वाकई शानदार था। हम 5–10 रन और बना सकते थे, लेकिन 20वें ओवर में ऐसा नहीं कर पाए।

आप हमेशा अपने गेंदबाजों का साथ देना चाहते हैं, लेकिन ऐसी विकेट पर यह और मुश्किल हो जाता है। बहुत ज्यादा सलाह देना भी कारगर नहीं होता।”

अपशब्द बोले, क्लिप हुई वायरल

इंटरव्यू के दौरान पंत ने भावुक होकर एक अपशब्द का इस्तेमाल किया, जिसमें वह अपनी टीम को “एक शानदार टीम” बताना चाह रहे थे। हालांकि, यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया।

गेंदबाजी बदलाव पर दी सफाई

शाहबाज अहमद से पहले गेंदबाजी न करवाने को लेकर पूछे गए सवाल पर पंत ने कहा, “सामने बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, इसलिए दिग्वेश राठी को गेंद सौंपी गई।

हम शाहबाज को उस स्थिति में नहीं लाना चाहते थे। बावजूद इसके, मुझे अपनी टीम पर गर्व है। हम एक अच्छी टीम हैं।”

इस बयान के बाद जहां कुछ लोग पंत की भाषा को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कई फैंस इसे हार की निराशा में निकली भावनात्मक प्रतिक्रिया मान रहे हैं।

Also Read: IPL में कमाई के सिकंदर बने विराट कोहली, टॉप-3 में रोहित और धोनी, जानिए किसने कितने करोड़ कमाए

Get real time updates directly on you device, subscribe now.