राहुल गांधी का गुप्त संदेश लेकर पहुंचे कांग्रेस नेताओं से नहीं मिलीं मायावती, गेट से ही लौटना पड़ा
Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। एक ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर यूपी पहुंचे, तो दूसरी ओर उनके करीबी माने जाने वाले कुछ नेताओं ने बसपा प्रमुख मायावती के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर सभी को चौंका दिया। चर्चा है कि ये नेता राहुल गांधी का कोई बेहद खास और गोपनीय संदेश लेकर मायावती से मिलने गए थे, लेकिन उन्हें बिना मुलाकात किए वापस लौटना पड़ा।
मायावती के सुरक्षाकर्मियों ने रोका
कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, बाराबंकी से सांसद तनुज पूनिया व अन्य पदाधिकारी मायावती के आवास पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने पहले से अपॉइंटमेंट न होने की बात कहते हुए उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। राजनीतिक विश्लेषक इसे मायावती के ‘कड़े रुख’ के रूप में देख रहे हैं। हालाँकि, बाद में राजेंद्र पाल गौतम ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि वे शिष्टाचार मुलाकात के लिए गए थे और मायावती के प्रति उनके मन में विशेष सम्मान है।
इस घटना के बाद गठबंधन की अटकलें तेज हो गईं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि पार्टी चाहती है कि सभी विपक्षी दल एक साथ आएं, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसे नेताओं का ‘व्यक्तिगत निर्णय’ बताकर पार्टी को इससे अलग कर लिया। इस बयानबाजी ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।
Also Read: IPL में कमाई के सिकंदर बने विराट कोहली, टॉप-3 में रोहित और धोनी, जानिए किसने कितने करोड़ कमाए

