संजू सैमसन को लेकर गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं मिल रही टीम इंडिया में जगह

Gautam Gambhir On Sanju Samson: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को पहले इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर किया गया और अब जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली है। लगातार उठ रहे सवालों के बीच भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सैमसन को उनकी स्थिति को लेकर पूरी स्पष्टता दे दी गई है, लेकिन यह बातचीत सिर्फ खिलाड़ी और कोच के बीच की है और इसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

गंभीर ने कहा कि टी20 विश्व कप 2026 में सैमसन का प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौजूदा फॉर्म और टीम का संतुलन भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने साफ किया कि किसी खिलाड़ी के लिए वापसी के दरवाजे कभी बंद नहीं होते।

सबसे बेहतर कॉम्बिनेशन के साथ उतरते हैं

पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा कि टीम हमेशा उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरती है, जो उसे सबसे मजबूत लगती है। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को अपनी जगह प्रदर्शन के दम पर बनानी होती है। उनके मुताबिक ऐसा कोई नियम नहीं है कि सैमसन इस सीरीज या भविष्य में वापसी नहीं कर सकते।

लगातार हार पर भी गंभीर का बयान

गंभीर ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर भी निराशा जताई। उन्होंने स्वीकार किया कि टीम आयरलैंड और इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में सफल नहीं रही। इसी वजह से भारत को यूके दौरे पर पांच में से चार मुकाबलों में हार मिली, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। आयरलैंड में भारत 2-0 से सीरीज हार चुका है और इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम मुश्किल स्थिति में है। गंभीर ने कहा कि यदि टीम ने हालात के मुताबिक बेहतर खेल दिखाया होता तो ऐसे नतीजे नहीं आते।

Also Read : संजू सैमसन की वजह से बढ़ा अजीत अगरकर का कार्यकाल, पूर्व क्रिकेटर का दावा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.