गोमती नगर में एलिमेंट्स मार्शल आर्ट्स अकादमी का स्थापना दिवस, 14 ब्लैक बेल्ट सम्मानित
Lucknow News: लखनऊ के गोमती नगर स्थित एलिमेंट्स मार्शल आर्ट्स अकादमी की शाखा ने अपना पहला वर्ष पूरा कर लिया है। इस मौके पर अकादमी में प्रथम स्थापना दिवस और ब्लैक बेल्ट सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक शिवा शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में विश्व ताइक्वांडो हेडक्वार्टर कुक्कीवॉन से ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र और ट्रॉफी हासिल करने वाले 14 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में अनुष्का श्रीवास्तव, दिव्यांश दीक्षित, शाश्वत सिंह, दिव्यम गुप्ता, मोहम्मद शाद, पार्थ गुप्ता, प्रांजल सिंह, प्रतीत गुप्ता, अंतरिक्ष जयसवाल, अर्थव सिंह, शिवानी गुप्ता, नंदिनी निगम, शिवांश लोधी और अवनी शर्मा शामिल रहीं। अवनी शर्मा ने द्वितीय डैन हासिल किया है।
अंतरराष्ट्रीय मास्टर ने बांटे प्रमाण पत्र
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर मोहम्मद नदीम मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मोहम्मद नदीम अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता रह चुके हैं। वह भारत के शुरुआती ताइक्वांडो खिलाड़ियों में शामिल हैं।
सेना से जुड़े प्रशिक्षक भी रहे मौजूद
मोहम्मद नदीम भारतीय सेना और सर्विसेज ताइक्वांडो टीम के प्रशिक्षक के रूप में भी काम कर चुके हैं। मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समारोह में पूर्व सेना कर्मी महेंद्र सिंह भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अकादमी से जुड़े लोगों में उत्साह देखने को मिला।
Also Read: आजमगढ़ में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, सात लोग गिरफ्तार

