Health Alert: ये 4 आयुर्वेदिक मसाले करते हैं शरीर की नेचुरल सफाई, डिटॉक्स के लिए जरूर करें सेवन
Health Alert: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी खानपान के कारण शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे थकान, गैस, स्किन प्रॉब्लम्स और मोटापा जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स करना जरूरी हो जाता है। आयुर्वेद में कुछ खास मसाले बताए गए हैं, जो प्राकृतिक रूप से शरीर की सफाई करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आयुर्वेदिक मसालों के बारे में जो शरीर को अंदर से साफ करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाते हैं।
1. त्रिफला – प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर

त्रिफला तीन फलों (हरड़, बहेड़ा और आंवला) से मिलकर बना होता है और यह आयुर्वेद का सबसे शक्तिशाली डिटॉक्स एजेंट माना जाता है। यह आंतों की सफाई करता है, पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। त्रिफला पाउडर को रात को गुनगुने पानी के साथ लेना फायदेमंद होता है।
2. हल्दी – सूजन और विषाक्तता से छुटकारा

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है। यह सूजन को कम करता है और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालता है। हल्दी वाली गर्म दूध या हल्दी चाय डिटॉक्स के लिए उपयोगी है।
3. धनिया के बीज – किडनी को करें क्लीन

धनिया के बीज मूत्रवर्धक गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर से अतिरिक्त पानी और विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इन्हें उबालकर पानी बनाएं और दिनभर घूंट-घूंट कर पिएं।
4. जीरा – पाचन का रखे ख्याल

जीरा पाचन क्रिया को सुधारता है, गैस और सूजन कम करता है। डिटॉक्स ड्रिंक बनाने के लिए इसे गर्म पानी में उबालें या फिर भोजन पर छिड़क कर सेवन करें।
Note: इस लेख में दिए गए सुझाव सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

