T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC का ऐतिहासिक फैसला, इनामी राशि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Sandesh Wahak Digital Desk: महिला क्रिकेट के प्रति दुनिया भर में बढ़ती लोकप्रियता और इसके बढ़ते कद को देखते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है।

इंग्लैंड में आयोजित होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्राइज मनी में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।

यह टूर्नामेंट 12 जून 2026 से शुरू होगा और पहली बार 12 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

चैंपियन और उपविजेता को कितनी इनामी राशि?

आईसीसी द्वारा घोषित प्राइज मनी के अनुसार—

  • चैंपियन टीम को 2.34 मिलियन डॉलर (22 करोड़ रुपये से अधिक)
  • उपविजेता टीम को 1.17 मिलियन डॉलर (करीब 11 करोड़ रुपये)
  • सेमीफाइनल में हारने वाली प्रत्येक टीम को लगभग 6.56 करोड़ रुपये
  • हर टीम को पार्टिसिपेशन फीस के तौर पर 247,500 डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये)

इतना ही नहीं, लीग स्टेज में हर जीत पर करीब 29 लाख रुपये का बोनस भी दिया जाएगा।

पहली बार 12 टीमों की भागीदारी

महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब 10 की जगह 12 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, जिनमें प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

पूरे टूर्नामेंट में इंग्लैंड के सात अलग-अलग मैदानों पर कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे।

ग्रुप इस प्रकार हैं

ग्रुप-1: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
ग्रुप-2: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड, आयरलैंड

भारत की मजबूत दावेदारी

पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम इस बार अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

मौजूदा फॉर्म और संतुलित टीम के दम पर भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

आईसीसी का यह फैसला न सिर्फ महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि दुनिया भर में महिला खिलाड़ियों को और अधिक अवसर व सम्मान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

Also Read: World Cup 2027 का पूरा ब्लूप्रिंट लीक! जानिए कब होगा फाइनल, कितनी टीमें खेलेंगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.