World Cup 2027 का पूरा ब्लूप्रिंट लीक! जानिए कब होगा फाइनल, कितनी टीमें खेलेंगी
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ODI World Cup 2027 के संभावित शेड्यूल और फॉर्मेट को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह मेगा टूर्नामेंट 4 अक्टूबर 2027 से 21 नवंबर 2027 तक खेला जा सकता है।
बताया जा रहा है कि मई में अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड बैठक में इन तारीखों पर सहमति बनी थी। अब जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली ICC की वार्षिक बैठक (AGM) में इस कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी मिल सकती है। हालांकि, आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार अभी बाकी है।
टूर्नामेंट के अधिकांश मुकाबले दक्षिण अफ्रीका में खेले जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुल 54 मैचों में से 41 मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के आठ अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित होंगे। वहीं जिम्बाब्वे को 8 से 10 मैचों की मेजबानी मिल सकती है, जबकि नामीबिया में तीन मुकाबले खेले जाने की संभावना है।
14 टीमों की वापसी, बदलेगा World Cup का फॉर्मेट
2023 और 2019 वर्ल्ड कप में जहां सिर्फ 10 टीमों ने हिस्सा लिया था, वहीं 2027 में एक बार फिर 14 टीमों वाला फॉर्मेट लौटेगा। सभी टीमों को सात-सात के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
हर ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें Super Six Stage में पहुंचेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इससे टूर्नामेंट में मुकाबलों की संख्या और रोमांच दोनों बढ़ने वाले हैं।
मेजबान देशों में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे एंट्री मिलेगी। हालांकि नामीबिया अभी ICC का फुल मेंबर नहीं है, इसलिए उसे क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
23 साल बाद SA में ODI World Cup 2027
दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार 2003 में पुरुष वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी। अब 23 साल बाद देश फिर से इस बड़े टूर्नामेंट की अगुवाई करने जा रहा है।
जिम्बाब्वे में हरारे और बुलावायो के अलावा विक्टोरिया फॉल्स को भी संभावित मेजबान शहरों में शामिल किया गया है। यहां बन रहा नया Fale Mosi-Oa-Tunya International Cricket Stadium इस साल के अंत तक तैयार हो सकता है।
ऑस्ट्रेलिया 2023 विश्व कप की मौजूदा चैंपियन टीम है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में उसने भारत को हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी जीती थी। अब भारतीय टीम नए कप्तान Shubman Gill के नेतृत्व में 2027 में खिताब जीतने की कोशिश करेगी। वहीं क्रिकेट फैंस की नजर इस बात पर भी रहेगी कि Rohit Sharma और Virat Kohli इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं या नहीं।
Also Read: ICC Test Rankings: जो रूट से छीनी नंबर 1 की कुर्सी, गिल-पंत को हुआ बड़ा फायदा

