12वीं में कम नंबर? टेंशन छोड़िए, AI के दौर में ये 5 Course दिला सकते हैं हाई-सैलरी जॉब

High Paying AI Courses: 12वीं का रिजल्ट आने के बाद लाखों छात्र अपने करियर को लेकर सबसे बड़ा सवाल पूछते हैं- अब आगे क्या करें? खासकर वे छात्र, जिनके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, अक्सर अच्छे कॉलेज और करियर को लेकर चिंता में पड़ जाते हैं।

हालांकि बदलती टेक्नोलॉजी और AI के दौर में अब सिर्फ अंकों के आधार पर भविष्य तय नहीं होता। कंपनियां ऐसे युवाओं की तलाश में हैं जिनके पास नई तकनीकों की समझ और प्रैक्टिकल स्किल्स हों। यही वजह है कि कई ऐसे प्रोफेशनल कोर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जिनमें कम अंकों के बावजूद एडमिशन लेकर बेहतरीन करियर बनाया जा सकता है।

AI और टेक्नोलॉजी सेक्टर में बढ़ रही है डिमांड

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में तेजी से नौकरियां बढ़ रही हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वर्षों में इन क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवाओं की मांग कई गुना बढ़ सकती है।

अगर आपके 12वीं में बहुत अच्छे अंक नहीं आए हैं, तब भी ये कोर्स आपके लिए मजबूत करियर विकल्प साबित हो सकते हैं।

1) AI और डेटा साइंस के साथ BCA

टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में एआई और डेटा आधारित काम तेजी से बढ़ रहा है। BCA के इस आधुनिक संस्करण में छात्रों को कोडिंग, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और AI टूल्स की जानकारी दी जाती है।

  • योग्यता: 12वीं में लगभग 50% अंक
  • फीस: ₹45 हजार से ₹1 लाख तक

2) B.Voc: स्किल आधारित डिग्री का नया ट्रेंड

जो छात्र ज्यादा थ्योरी की बजाय प्रैक्टिकल सीखना चाहते हैं, उनके लिए बैचलर ऑफ वोकेशन (B.Voc) अच्छा विकल्प है। इसमें इंडस्ट्री से जुड़ी स्किल्स पर ज्यादा फोकस होता है।

  • योग्यता: 45-50% अंक
  • फीस: ₹30 हजार से ₹60 हजार तक

3) Prompt Engineering: AI युग का नया करियर

ChatGPT, Gemini और अन्य AI टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल के साथ Prompt Engineering एक उभरता हुआ करियर बन गया है। इसमें AI से बेहतर परिणाम लेने की तकनीक सिखाई जाती है। ये AI Course काफी एडवांस है।

  • योग्यता: 12वीं पास और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज
  • फीस: फ्री से ₹30 हजार तक

4) Cyber Security और Data Privacy

डिजिटल दुनिया जितनी तेजी से बढ़ रही है, साइबर अपराध भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कंपनियों को अपने डेटा और नेटवर्क की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की जरूरत है।

  • योग्यता: 12वीं पास
  • फीस: ₹25 हजार से ₹75 हजार तक

5) B.Sc Data Science और Artificial Intelligence

डेटा आज नई अर्थव्यवस्था का ईंधन माना जाता है। कंपनियां डेटा साइंटिस्ट और AI एक्सपर्ट्स को आकर्षक पैकेज पर नियुक्त कर रही हैं।

  • योग्यता: PCM के साथ 12वीं, 50-60% अंक
  • फीस: ₹60 हजार से ₹1 लाख तक

एडमिशन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी कोर्स में दाखिला लेने से पहले संस्थान की मान्यता, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और कोर्स कंटेंट की जांच जरूर करें। आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें और किसी भी निर्णय से पहले शिक्षकों या करियर विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

कम नंबर आने का मतलब यह नहीं कि आपके सपने खत्म हो गए। सही कोर्स और सही दिशा चुनकर आप AI और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपना भविष्य मजबूत बना सकते हैं।

Also Read: क्या होती है सुप्रीम कोर्ट की AOR परीक्षा, पास करने के बाद मिलती हैं खास जिम्मेदारियां

Get real time updates directly on you device, subscribe now.