IND vs ENG Test: ‘जब से मुझे…’, 8 साल बाद टीम में वापसी पर आया करुण नायर का पहला रिएक्शन
Sandesh Wahak Digital Desk: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान शनिवार को बीसीसीआई ने कर दिया।

टीम में एक नाम ऐसा भी है, जिसकी वापसी ने क्रिकेट प्रेमियों को खासा रोमांचित किया है, और वह है करुण नायर। आठ साल के लंबे अंतराल के बाद नायर को टेस्ट टीम में चुना गया है।
करुण नायर ने मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। अब घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है।
टीम में चयन के बाद करुण नायर का पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “वापस आने के लिए आभारी हूं, खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कॉल का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। करीबी लोगों से बहुत सारे संदेश मिले।”
घरेलू प्रदर्शन बना वापसी की कुंजी

करुण नायर ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2025 सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 8 मैचों में 198 रन बनाए।
शनिवार, 24 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मुकाबले में उन्होंने 27 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 44 रनों की तेज़ पारी खेली और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।
मैच के बाद नायर ने कहा, “यह बहुत अच्छा लग रहा है, हम इस जीत के हकदार थे। मैंने पूरे टूर्नामेंट में गेंद को अच्छी तरह से हिट किया है और मेरे आत्मविश्वास का स्तर भी ऊंचा था। कोच ने सलाह दी थी कि थोड़ा समय लेकर खेलो, जिससे बड़ा स्कोर बन सके।”
करुण नायर का अब तक का अंतरराष्ट्रीय सफर

2016 में डेब्यू करने वाले करुण नायर ने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेले हैं।
टेस्ट में उन्होंने 374 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 303* रन है, जो उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के ही खिलाफ चेन्नई टेस्ट में बनाया था।
वह तिहरा शतक जड़ने वाले भारत के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ हैं।
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वॉड
-
कप्तान: शुभमन गिल
-
उपकप्तान/विकेटकीपर: ऋषभ पंत
-
अन्य बल्लेबाज़: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर
-
ऑलराउंडर: नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर
-
विकेटकीपर: ध्रुव जुरेल
-
गेंदबाज़: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
Also Read: IPL 2025: DC ने इस खिलाड़ी पर लुटाए 10.75 करोड़ रुपये, पूरे सीजन में डालीं सिर्फ 18 गेंदें

