IND vs ENG: दो शतक, 5 डक और लगातार फ्लॉप, क्या संजू की जगह अब सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

Sports News: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के चयन को लेकर बहस तेज होती जा रही है।

लगातार खराब प्रदर्शन के चलते विकेटकीपर-बल्लेबाज Sanju Samson की प्लेइंग-11 में जगह पर सवाल खड़े हो गए हैं, जबकि युवा ओपनर Vaibhav Suryavanshi को मौका देने की मांग तेज हो गई है।

आयरलैंड दौरे के दोनों टी20 मैचों में संजू सैमसन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पहले मैच में वह 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरे मुकाबले में खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद इंग्लैंड में चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए टी20 में भी वह सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस तरह लगातार तीसरी पारी में नाकामी ने उनकी फॉर्म पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में संजू शानदार फॉर्म में नजर आए थे, लेकिन ये सभी मुकाबले भारत में खेले गए थे।

भारत से बाहर टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी पिछली 10 पारियों पर नजर डालें तो तस्वीर चिंताजनक है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक जरूर लगाए, लेकिन 5 बार शून्य पर आउट हुए, जबकि बाकी पारियों में स्कोर 2, 5 और 1 रन रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi

सूर्यवंशी को अब मिल सकता है मौका

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अब तक आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के शुरुआती तीन मैचों में मौका नहीं मिला है।

टीम मैनेजमेंट उन पर जल्दबाजी नहीं करना चाहता, लेकिन संजू सैमसन के लगातार फ्लॉप शो के बाद दबाव बढ़ता दिख रहा है।

कप्तान Shreyas Iyer और मुख्य कोच Gautam Gambhir पहले ही वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को समर्थन देने की बात कह चुके हैं, लेकिन मौजूदा हालात में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

अगले मैच पर टिकी नजर

सीरीज का अगला टी20 मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाना है। अगर इस मैच में संजू सैमसन को आराम देकर वैभव सूर्यवंशी को टी20 डेब्यू का मौका मिलता है, तो यह कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

अब सभी की नजरें टीम चयन पर टिकी हैं कि मैनेजमेंट किस दिशा में फैसला लेता है।

Also Read: श्रीसंत पर लगा 3 साल का बैन हटा, KCA ने दिया राहत भरा फैसला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.