India T20 Squad Announced: आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।
चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया है। वह इस दौरे में सूर्यकुमार यादव की जगह टीम की कमान संभालेंगे।
टीम चयन की सबसे बड़ी खासियत 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना है। उनकी एंट्री को भविष्य की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

आयरलैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
भारत बनाम आयरलैंड टी20 शेड्यूल
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी। यहां 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
- पहला टी20: 26 जून
- दूसरा टी20: 28 जून (दोनों मुकाबले बेलफास्ट में)
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 शेड्यूल
आयरलैंड दौरे के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड जाएगी, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
- 1 जुलाई – रिवरसाइड ग्राउंड (रात 10 बजे, IST)
- 4 जुलाई – ओल्ड ट्रैफर्ड (शाम 7 बजे)
- 7 जुलाई – ट्रेंट ब्रिज (रात 10 बजे)
- 9 जुलाई – ग्लूस्टरशायर (रात 10 बजे)
- 11 जुलाई – द एजेस बाउल (शाम 7 बजे)
नई कप्तानी, युवा चेहरों की एंट्री और व्यस्त विदेशी शेड्यूल के साथ टीम इंडिया का यह दौरा भविष्य की रणनीति के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है।
Also Read: Maharaja Trophy KSCA T20: केएल राहुल अनसोल्ड, करुण नायर बने सबसे महंगे खिलाड़ी

