श्रीलंका ट्राई सीरीज के लिए इंडियन टीम का ऐलान, तिलक वर्मा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार, 14 मई को श्रीलंका की मेजबानी में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-A टीम का ऐलान कर दिया है।
15 सदस्यीय स्क्वॉड की कप्तानी बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी रियान पराग निभाएंगे। चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया है।
ट्राई सीरीज की शुरुआत 9 जून से होगी। इस टूर्नामेंट में इंडिया‑A, श्रीलंका‑A और अफगानिस्तान‑A की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे।
बीसीसीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, व्हाइट-बॉल ट्राई सीरीज के अलावा इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच दो दो-दिवसीय (रेड-बॉल) मैच भी खेले जाएंगे, जिनके लिए टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा।
ट्राई सीरीज के सभी मुकाबले दांबुला में होंगे, जबकि मल्टी-डे रेड-बॉल मैच गाले में आयोजित किए जाएंगे।

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-A का स्क्वॉड
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।
ट्राई सीरीज का शेड्यूल
- 09 जून: इंडिया-A बनाम श्रीलंका-A
- 11 जून: इंडिया-A बनाम अफगानिस्तान-A
- 13 जून: अफगानिस्तान-A बनाम श्रीलंका-A
- 15 जून: इंडिया-A बनाम श्रीलंका-A
- 17 जून: इंडिया-A बनाम अफगानिस्तान-A
- 19 जून: अफगानिस्तान-A बनाम श्रीलंका-A
- 21 जून: फाइनल
वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी खास नजरें
इस ट्राई सीरीज में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें होंगी। वैभव इन दिनों आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार फॉर्म में हैं।
उन्होंने अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में करीब 40 की औसत और 236.56 के स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।
Also Read: टीम इंडिया पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में BCCI, मोहम्मद शमी 3 साल बाद आएंगे वापस?

