Inflation Alert: महंगाई दर में बड़ा उछाल, मई में खुदरा मुद्रास्फीति 3.93% पहुंची
Inflation Rate in India: देश में महंगाई एक बार फिर बढ़ने लगी है। मई 2026 में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) बढ़कर 3.93 फीसदी पहुंच गई, जो अप्रैल में 3.48 फीसदी थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी इसका सबसे बड़ा कारण रही। वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे और वैश्विक बाजार में बढ़ते दबाव ने भी महंगाई को ऊपर धकेला है।
खाद्य महंगाई (Food Inflation) भी मई में बढ़कर 4.78 फीसदी दर्ज की गई, जो अप्रैल में 4.20 फीसदी थी। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में खाद्य पदार्थों और ईंधन दोनों की कीमतों में और दबाव देखने को मिल सकता है।
किन चीजों ने बढ़ाई महंगाई?
मई 2026 में सबसे ज्यादा महंगे होने वाले उत्पादों में कीमती धातुओं के आभूषण और कुछ खाद्य वस्तुएं शामिल रहीं।
सबसे ज्यादा महंगे हुए उत्पाद:
- चांदी के आभूषण – 155.23%
- टमाटर – 48.43%
- सोना, हीरा और प्लेटिनम ज्वेलरी – 40.93%
- अदरक – 32.49%
- किशमिश और मुनक्का – 21.97%
वहीं कुछ उत्पादों की कीमतों में राहत भी देखने को मिली।
सबसे ज्यादा सस्ते हुए उत्पाद:
- आलू – 23.71% सस्ता
- मटर – 11.47% सस्ता
- मोटर कार और जीप – 7.19% सस्ती
- जीरा – 4.59% सस्ता
- मोटरसाइकिल और स्कूटर – 3.56% सस्ते
ग्रामीण और शहरी इलाकों में क्या रही स्थिति?
मई 2026 में ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर 4.25 फीसदी रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 3.53 फीसदी दर्ज की गई।
खाद्य महंगाई की बात करें तो:
- ग्रामीण क्षेत्र: 4.85%
- शहरी क्षेत्र: 4.66%
इसके अलावा हाउसिंग महंगाई दर 2.12 फीसदी रही।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों का भी असर
Inflation Rate in India: मई से पेट्रोल की खुदरा कीमतों में 7.4 फीसदी और डीजल में 8.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। RBI के अनुसार इसका सीधा असर CPI Inflation पर करीब 36 बेसिस पॉइंट्स तक पड़ सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव आने वाले समय में महंगाई को और बढ़ा सकते हैं।
किन राज्यों में सबसे ज्यादा महंगाई?
50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों में मई 2026 के दौरान सबसे ज्यादा महंगाई इन राज्यों में दर्ज की गई:
- तेलंगाना – 6.15%
- तमिलनाडु – 5.11%
- आंध्र प्रदेश – 4.90%
- कर्नाटक – 4.59%
- ओडिशा – 4.54%
क्या बोले एक्सपर्ट?
आनंद राठी ग्रुप के चीफ इकोनॉमिस्ट सुजन हाजरा के मुताबिक, खाद्य पदार्थों की कीमतों और सोने पर बढ़ी आयात शुल्क का असर महंगाई पर साफ दिखाई दे रहा है। उनका मानना है कि आने वाले महीनों में खाद्य और ईंधन महंगाई दोनों बढ़ सकती हैं।
Also Read: Inflation और अल-नीनो बढ़ाएंगे भारत की आर्थिक मुश्किलें, महंगाई पर आई चिंताजनक रिपोर्ट

