प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Sandesh Wahak Digital Desk: सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने राजधानी दिल्ली में अपने प्रीमियम ईंधन (Premium Fuel) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी अस्थिरता देखी जा रही है।

लग्जरी गाड़ियों का सफर हुआ महंगा

कंपनी ने अपने सबसे हाई-ऑक्टेन पेट्रोल XP100 की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में यह 160 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जो पहले 149 रुपये था। आपको बता दें कि यह पेट्रोल मुख्य रूप से सुपरकार्स, लग्जरी गाड़ियों और हाई-परफॉर्मेंस वाली स्पोर्ट्स मोटरसाइकिलों के लिए इस्तेमाल किया जाता है ताकि इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर रहे।

इसके अलावा, एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल (प्रीमियम डीजल) की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

सामान्य पेट्रोल-डीजल स्थिर

राहत की बात यह है कि आम जनता द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम चढ़ने के बावजूद घरेलू बाजार में कीमतें फिलहाल स्थिर हैं।

दिल्ली में पेट्रोल: 94.72 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली में डीजल: 87.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल: 103.44 रुपये प्रति लीटर

Also Read: अखिलेश यादव की IAS अधिकारियों को सलाह, बोले- भावावेश में न दें इस्तीफा, ‘पीड़ा’ ही बढ़ा रही है ‘PDA’ का कारवां

Get real time updates directly on you device, subscribe now.